Saturday, September 5, 2026

इन इलाकों में रात को झमाझम बारिश की संभावना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून।  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार से राज्य के अनेक जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।

इसी क्रम में भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज उत्तराखंड राज्य के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान पूर्वानुमान जारी किया गया है। अगले तीन घंटे तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के सभी जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने और हल्की बारिश की संभावना है। वही राज्य के 5 जनपदों उत्तरकाशी देहरादून टिहरी हरिद्वार और पौड़ी जनपदों के लिए कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है पिछले घंटे में नजर डालें तो भीमताल में 7 एमएम, ज्यूलीकोट में 7 एमएम ,आशारोडी में 5 , मुक्तेश्वर में 4.5 , देहरादून में ,2.5 , पंतनगर में 4.0 नैनीताल में 3.5 ,रुड़की में 2 एमएम ,कालाढूंगी में 4.5 वर्षा रिकॉर्ड की गई।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 26 मार्च को पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 27 से 29 मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.