Saturday, September 5, 2026

रूद्रपुर नगर निगम में दो घंटे में हो गया 55.38 लाख का टेंडर, लगे आरोपों पर क्या बोले मेयर रामपाल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रूद्रपुर नगर निगम में सरकारी पैसे को लूटने का आरोप लगा है। पिछले दिनों निकाले गए करोड़ो रुपए के टेंडरों को लेकर जहां हंगामा मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि मंगलवार नगर निगम में एक और घोटाले बड़ा खेल खेला गया है। आरोप है कि निगम ने मात्र दो घंटे में ही 55.38 टैंडर के घोटाले का खेल पूरा कर लिया। जिसकी जानकारी किसी भी ठेकेदार को लगी। टेंडर के बाद अब ठेकेदार में भारी रोष पनप रहा है ।

रूद्रपुर नगर निगम में दो घंटे में हो गया 55.38 लाख का टेंडर, लगे आरोपों पर क्या बोले मेयर रामपाल

बताया रही है कि इस टैंडर में नैनीताल हाईवे पर दशमेश द्वार से डीडीए चौक तक ह्यूमन पाइप लाइन बिछाई जायेगी। जिसको लेकर मंगलवार को दोपहर बाद नगर निगम की तरफ से इसका टेंडर 1.40 बजे नगर निगम की बेबसाइट पर अपलोड किया गया। और चार बजे तक इसका टेंडर कर दिया गया। यही नहीं आरोप की यह पूरा खेल अपने चहेते ठेकेदार को फायदा और कमीशनखोरी के चक्कर दिया गया है। टेंडर पर जिन अधिकारियों के साइन है, वो भी एक ही पैन से हुए है। नगर निगम एक अधिकारी पर नगर आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप भी लगा है फिलहाल ये जांच का विषय है। लेकिन नगर निगम पर लगातार लग रहे आरोप कई सवाल खड़े कर रहे है ।

रूद्रपुर नगर निगम में दो घंटे में हो गया 55.38 लाख का टेंडर, लगे आरोपों पर क्या बोले मेयर रामपाल

वह इस पूरे मामले में सभी आरोपों को मेयर रामपाल ने सिरे से ख़ारिज करते हुए इसे कांग्रेसियो और कुछ ठेकेदारों की साजिश करार दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेसी झूठी अफवाह फैलाने का काम कर रहे है । विपक्ष से जुड़े लोग रुद्रपुर नगर निगम की छवि को धूमिल करना चाहते हैं। किसी भी टेंडर को लेकर कोई घोटाला नहीं हुआ है। अगर किसी को लगता है की ऐसा कुछ घोटाला हुआ है तो वह जांच की बात करें। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी जिसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 4 सालों में कांग्रेसियों को कहीं कोई घोटाला नजर नहीं आया। अब चुनाव नजदीक आते ही फोटो मिडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए लगातार दिखावे की ओछी राजनीती कर रहे है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.