Saturday, September 5, 2026

हल्दूचौड़ में हुआ तमंचे पे डिस्को, दो घायल, बाकी हिरासत में

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के नया बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई मामला इतना बड़ा की एक पक्ष ने तमंचा निकाल लिया। बढ़ती अराजकता की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच युवक एवं तीन युवतियों को हिरासत में ले लिया और चौकी ले आए जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

वही दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित अस्पताल भिजवा दिया गया। इस दौरान कोतवाल डीआर वर्मा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता भी मौके पर पहुंच गईं और जांच पड़ताल शुरू कर दी ।इस दौरान हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र में काफी भीड़ जुट गई तो वहीं रेस्टोरेंट के बाहर भी काफी अराजकता के चलते व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। युवक एवं युवतियों में कुछ लालकुआं तो कुछ किच्छा के निवासी बताए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पूरे मामले पर पुलिस हिरासत में लिए युवक एवं युवतियों से पूछताछ कर रही थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.