Saturday, September 5, 2026

जामुन के पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र प्रीत विहार में जामुन के पेड़ पर वृद्ध का शव लटका मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आस पास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। आधार कार्ड में मृतक का पता किच्छा है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी को प्रीत विहार निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि प्रीत विहार में जामुन के पेड़ पर एक वृद्ध लटका हुआ है। सूचना पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आस पास के लोगों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मृतक के लगे में गमछा बंधा था। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा।पप्पू नाम के व्यक्ति के खेत में हैं जामुन का पेड़। उसी पर लटका था। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त 66 वर्षीय जसपाल कंडारी पुत्र दयाल सिंह कंडारी निवासी वार्ड नंबर 3 सिरौली कला किच्छा के रूप में हुई। उसके पास आधार कार्ड मिला। उसमें किच्छा का पता लिखा। वह कई वर्षों से प्रीत विहार में रह कर मजदूरी करता था। परिजनों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वृक्ष के आत्महत्या करना प्रतीक हो रहा है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.