Saturday, September 5, 2026

होली भेदभाव छोड़ एक दूसरे के गले मिलने का त्यौहार: चुघ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने रंगों के त्यौहार होली पर अनेक आवासीय कालोनियों में जाकर लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व  चुघ के भूरारानी स्थित आवास में प्रातः से ही होली पर्व मनाने स्थानीय लोगों के साथ ही विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों का आना शुरू हो गया था।  चुघ ने सभी को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी और मिष्ठान खिलाया। इसके पश्चात  चुघ सर्वप्रथम श्री बालाजी धाम, भगवानपुर पहुंचे जहां उन्होंने शीश नवाकर आर्शीवाद प्राप्त किया। साथ ही वहां मौजूद बालाजी भक्तों के साथ होली पर्व मनाया।  चुघ ने जनता इंटर कालेज में आरएसएस द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त ओमेक्स सोसायटी, अंबिका विहार तथा हंस विहार सहित अनेक आवासीय कालोनियों में भी गए जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ होली पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने ढोल की थाप पर लोगों के साथ खूब नृत्य भी किया।  चुघ का सभी स्थानों पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत भी किया गया।  चुघ ने कहा कि होली पर्व ही एक ऐसा पावन पर्व ही जिसमें सभी लोग आपस के भेदभाव छोड़ एक दूसरे के गले मिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व को आपसी सौहार्द बढाने वाला त्यौहार भी कहा जाता है। श्री चुघ ने सभी से मिलजुलकर इस पर्व की मानने का आग्रह भी किया। इस दौरान उनके साथ चंद्र प्रकाश चुघ, संजीव गुप्ता विकास जिंदल सुरेंद्र गुप्ता देवेंद्र प्रजापति, राजा साहनी, सुरेश कुमार, प्रमोद साहनी, सूरज आर्य, ललित गोयल, रमेश शर्मा, देवेंद्र नेगी, राजाराम यादव, कुंदन नेगी, हरीश जोशी, अजय साहनी, जोगिंदर सिंह, गुरबचन सिंह, प्रमोद कुमार, कुंदन सिंह रावत, गौरव आहूजा, सुनील झाम, गोविंद ग्रोवर, रविन्द्र शर्मा, संजीव शर्मा आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.