Saturday, September 5, 2026

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह की रही धूम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित फूलों की होली मिलन समारोह में शहर की दो परस्पर विरोधी राजनीतिक शक्तियां ने केवल एक मंच पर दिखीं बल्कि होली की महकती खुशबू से शहर को रुबरू कराते हुए मंच पर एक साथ नृत्य करती देखी गईं।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह की रही धूम

दोनों विरोधियों को एक साथ नाचते देख मौके पर मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और इस त्यौहार की पवित्रता पर अपनी मोहर लगाई। मौका था होली मिलन समारोह का आयोजन था शहर के मेट्रोपॉलिस मॉल में, आयोजक थे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य कल शाम आयोजन अपने पूरे योवन पर था। कार्यक्रम में शिरकत करने आयी मंडली ने जब फूलों की होली शुरू की तो सामने पहली पंक्ति में बैठे मौजूदा विधायक शिव अरोरा सहित पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल थिरकने के लिए मंच पर पहुंच गये।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह की रही धूम

देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग दोनो पूर्व व वर्तमान विधायक के साथ डांस करने लगे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता आर. एस. ग्रुप के एमडी हरीश मुंजाल व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने की। इसके साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आंनद भरणे व वहां मौजूद विशिष्ट व अति विशिष्ट अतिथियों द्वारा गणेश वंदना के साथ संयुक्त रुप से किया गया।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह की रही धूम

होली मिलन कार्यक्रम में बाहर से आये कलाकरों द्वारा रंगारंग पुस्तुति दी गई। कार्यक्रम में महारास, फूलों की होली व पहली बार रुद्रपुर शहर में पहली बार आये बाहुबली हनुमान ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम देख लोग मंत्रमुग्ध हो गये। दिल्ली से आये कलाकारों ने फूलों की होली खेली, इस दौरान वहां मौजूद अतिथियों ने भी फूलों की होली का आनंद लिया। विधायक शिव अरोरा व पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कार्यक्रम में थिरकते नजर आये। कार्यक्रम के दौरान राजनीति व सामाजिक लोगों को सम्मानित भी किया गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर होली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान पत्रकर यूनियन के अध्यक्ष राजीव चावला ने कहा कि रुद्रपुर के श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की तरफ से इस कार्यक्रम को करते हुए आज सात वर्ष हो गये हैं। आप सभी पत्रकारों व यहां मौजूद सभी विशिष्ट अतिथियों के सहयोग से यह कार्यक्रम हुआ है। आगे भी हम इसी प्रकार  होली मिलन कार्यक्रम करते रहेंगे। इस दौरान भजपा नेता सुरेश कोली, सोनू चुघ,  राजकुमार फुटेला, टीपी सिंह एडिशनल एसपी गृह मंत्रालय भारत सरकार, अनिल चैहान, संजय ठुकाल, मोहित कक्कड़, गुरदीप गाबा, विजय भूषण गर्ग, बार एसोशिएशन के अध्यक्ष एमपी तिवारी, सचिव सुशीला मेहता, इस्पेक्टर विजय प्रसाद, संजीवbतोमर, संजीव सिंह, राकेश सिंह, माही सकलानी, स्वेता मिश्रा, रजनीश वत्रा, अवतार सिंह विष्ट, कुलवीर सिंह ढिल्लो, मोहिनी बिष्ट, अर्जुन कुमार, भरत शाह, आकाश अहूजा, चंदन बंगाड़ी, अजय जोशी, अरविंद ङ्क्षसह, सुशील चैहान, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, जीवन दयाल, सुरेन्द्र गिरधर, शिवम शर्मा, बबलू पाल, रजत शर्मा, राजकुमार शर्मा, तुहीन शर्मा, रवि, सुरेश जोशी, रमेश चंद्रा, नरोत्तम दुवे, वेद प्रकाश यादव, विशाल कोली, मनोज आर्या, ललित पांडे, वृजेश पांडे, दुर्गेश मौर्या, भानू चुघ, वंदना आर्या, शाक्षी सक्सेना, मुमतियाज अहमद, अहसान अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.