Thursday, March 13, 2025

किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के स्वास्थ्य लाभ को आज जिले भर में प्रार्थना

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। तराई का शेर कहे जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री और किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के स्वास्थ्य लाभ को आज जिले भर में प्रार्थना की गई। किच्छा और रुद्रपुर में मंदिरों में हवन किए गए और समर्थकों ने बेहड़ की दीर्घायु के लिए ईश्वर से कामना की। आपको बताते चलें कि तिलकराज बेहड़ विधानसभा चुनाव के बाद से ही किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। आज दिल्ली एम्स में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। छोटे बेटे सौरभ बेहड़ ने उनको किडनी डोनेट की। आपको बता दें कि तिलक राज बेहड़ उत्तराखंड की राजनीति में खासा असर रखते हैं। वह पांच बार उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की विधानसभा के लिए चुने गए हैं। 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश रहते हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से, 2002 और 2007 में उत्तराखंड के रुद्रपुर- किच्छा विधानसभा क्षेत्र से और 2022 में कांग्रेस के टिकट पर किच्छा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। वह उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में कांग्रेस का चेहरा हैं। उत्तराखंड गठन के बाद वर्ष 2000 में वह मंडी परिषद के अध्यक्ष, 2001 में फूड एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर, 2,000 से 2007 तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, 2007 से 2012 तक उपनेता प्रतिपक्ष के साथ 2014 से 2017 तक बीज प्रमाणीकरण के अध्यक्ष यानी दर्जा कैबिनेट मंत्री रहे हैं। इन विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा की है। वर्ष 2022 में उन्होंने किच्छा से मौजूदा विधायक राजीव शुक्ला को चुनाव हराया लेकिन चुनाव नतीजे आने से पहले ही उनको किडनी की गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया, तबसे वह लगातार अस्वस्थ चल रहे हैं। विपक्षियों ने क्षेत्र से उनकी गैरमौजूदगी को राजनीतिक हथियार के रूप में भी इस्तेमाल किया। यही कारण था कि बेहड़ ने पिछले दिनों एक वीडियो जारी कर अपने बिगड़ते स्वास्थ्य की जानकारी लोगों को दी थी, साथ ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आरोपों पर बड़ी सख्ती के साथ खंडन किया था। खैर, समर्थक और कार्यकर्ता बेहड़ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। रुद्रपुर के पांच मंदिर में आज महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा की मौजूदगी में हवन यज्ञ किया गया तो किच्छा के हनुमान मंदिर में यज्ञ कर कार्यकर्ताओं ने बिहार के सफल ऑपरेशन की दुआ की।

Read more

Local News

Translate »