Saturday, September 5, 2026

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के शीघ्र स्वस्थ होने की कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से की प्रार्थना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। तराई का शेर कहे जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री और किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के स्वास्थ्य लाभ को आज जिले भर में प्रार्थना की गई। किच्छा और रुद्रपुर में मंदिरों में हवन किए गए और समर्थकों ने बेहड़ की दीर्घायु के लिए ईश्वर से कामना की।

आपको बताते चलें कि तिलकराज बेहड़ विधानसभा चुनाव के बाद से ही किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। आज दिल्ली एम्स में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। छोटे बेटे सौरभ बेहड़ ने उनको किडनी डोनेट की।

आपको बता दें कि तिलक राज बेहड़ उत्तराखंड की राजनीति में खासा असर रखते हैं। वह पांच बार उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की विधानसभा के लिए चुने गए हैं। 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश रहते हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से, 2002 और 2007 में उत्तराखंड के रुद्रपुर- किच्छा विधानसभा क्षेत्र से और 2022 में कांग्रेस के टिकट पर किच्छा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.