Saturday, September 5, 2026

प्रेमी ने प्रेमिका और उसके बेटे की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बागेश्वर जिले बैजनाथ थाना क्षेत्र के पिंगलो के हैगाड़ गधेरे में पुलिस को एक महिला का शव बरामद हुआ था इसके साथ ही थोड़ी देर की दूरी पर एक बच्चे की भी बॉडी बरामद हुई थी जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी पुलिस का अनुमान शायद इस महिला और बच्चे के जुड़े हों। आपकी जानकारी के लिए बता दें की पुलिस ने गरुड़ तहसील के बैजनाथ थाना क्षेत्र के पिंगलो में हुए दोहरे हत्याकांड का शुक्रवार यानी आज को खुलासा कर दिया। आपको बता दें की पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के प्रेमी ने ही उसकी और मृतका के मासूम बेटे की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

आपको बता दें की बागेश्वर बैजनाथ थाना क्षेत्र के पिंगलो पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि बीते 6 फरवरी को बैजनाथ थाना क्षेत्र के पिंगलो गांव के हैगाड़ गधेरे में महिला और बच्चे का शव बरामद हुआ था। दोनों शवों पर धारदार हथियार के निशान थे। आगे उन्होंने बताया की इस घटना को मुन्ना महतो निवासी सकरौल, चंपारण (बिहार) ने अंजाम दिया था। आपको बता दें की पुलिस उपाधीक्षक ने आगे बताया की वह घटना के पहले दिन यानि पांच फरवरी को मृतका और उसके बेटे को राजधानी दिल्ली से पिंगलो लेकर आया था। वह देर शाम को टैक्सी से पिंगलो पहुंचा था। रात में उसने पहले प्रेमिका कुमकुम देवी (35) पत्नी राजू निवासी बेतिया(बिहार) को गला दबाकर मार डाला। उसके बाद मृतका के बेटे उत्तम (08) पुत्र राजू को भी मौत के घाट उतार दिया। दोनों की मौत के बाद आरोपी ने चाकू से उनके चेहरे को बिगाड़ने की भी कोशिश की।

इसके साथ ही बता दें की इस घटना का आरोपी घटना की रातभर पिंगलों में ही झाड़ियों में छिपा रहा। अगले दिन तड़के फरार हो गया। बताया कि प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी बीते दिसंबर माह में पिंगलो में करीब बीस दिन तक कारपेंटर का काम कर चुका था। इसलिए उसने पिंगलो को वारदात को अंजाम देने के लिए चुना। बता दें की उन्होंने बताया कि वारदात में आरोपी का नाम सामने आने के बाद उसे दिल्ली से हिरासत में लिया गया था। उसने अपराध कबूल कर लिया है। मृतकों के शवों के फोटोग्राफ से परिजनों ने दोनों शवों की शिनाख्त कर ली है। तमाम सबूत मिलने के बाद शुक्रवार को आरोपी की गिरफ्तारी की गई। बताया कि हत्या में प्रयुक्त रस्सी आरोपी की निशानदेही पर बरामद की गई। चाकू छह फरवरी को ही बरामद हो गया था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.