Saturday, September 5, 2026

एसडीआरएफ ने बैराज में तैर रहे शव को निकाला, पुलिस शिनाख्त में जुटी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,ऋषिकेश। बैराज में तैर रहे शव को एसडीआरएफ ने बरामद कर उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया घटना पशुलोक बैराज की बताई जाती है जहां पर एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

गुरुवार को पुलिस चौकी बैराज ऋषिकेश द्वारा SDRF फ्लड टीम को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दिया है, जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के आज पहुंची तथा टीम के जवानों द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये बैराज में उतरकर रोप व बॉडी बैग की सहायता से शव को बाहर निकाला। बरामद शव की उम्र लगभग 50 से 55 बर्ष व 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत होता है। एसडीआरएफ ने शव को कब्जे में लेकर उसे लक्ष्मणझूला पुलिस को सुपुर्द कर एम्स मोर्चरी के लिए भेज दिया पुलिस सबके शिनाख्त में जुटी हुई है। रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार. किशोर कुमार.आरक्षी सुमित नेगी. पंकज सिंह. चालक रजत आदि थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.