Saturday, September 5, 2026

दुखद: समाजसेवी केवल आनंद का निधन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर के समाजसेवी एवं शहर की मुख्य रामलीला में दशकों से सेवाएं दे रहे केवल आनन्द ;केवल पेंटरद्ध का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। शांति विहार कालोनी निवसी समाजसेवी केवल आनन्द पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। बीती रात उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बडी संख्या में राजनैतिक सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और परिवार को ढांढस बंधाया। दोपहर को किच्छा रोड मोक्षधाम में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिवंगत केवल आनंद दशकों से शहर की मुख्य रामलीला में अपनी सेवायें दे रहे थे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी वह हमेशा अग्रणी रहते थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.