Saturday, September 5, 2026

नदी में डूबा छोटा भाई ,बचाने गया बड़ा भाई भी लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग से है। जहां दो सगे भाई अलकनंदा नदी में डूब गए। जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। पूरी घटना रविवार शाम की है। बताया जा रहा है कि गांव के चार बच्‍चे नदी किनारे खेलने के लिए गए थे। जिसमें से दो बच्‍चे घर लौट गये। घर आकर बच्चों ने जो बातें बताई उससे गांव में हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि उनके साथ के दो सगे भाई नदी में डूब गए हैं।

उक्त घटना पर एसडीआरएफ श्रीनगर द्वारा देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया ,परन्तु कुछ पता नही लग पाया आज एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम पोस्ट ढालवाला से सुबह ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। टीम द्वारा नदी में राफ्ट व डीप डाइविंग उपकरणों के माध्यम से संभावित जगहों पर सर्चिंग की जा रही है।

जानकारी के अनुसार धनेश्वर मंदिर देवप्रयाग थाना बाह बाजार देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल में रविवार शाम दो सगे भाई अलकनंदा नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि शाम चार बजे नदी के किनारे चार बच्चे खेलने के लिए गए थे, जिसमें से दो बच्चे शाम पांच बजे के आसपास घर वापस आ गए। लेकिन घर पहुंचे दोनों बच्चों ने काफी देर बाद बताया कि उनके साथ गए दो बच्चेे आदेश उम्र 12साल और अभिषेक उम्र 8 साल पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम पुंडल देवप्रयाग नदी में डूब गए। जिसे सुन सबके होश उड़ गये। बच्चों ने बताया कि वह नदी के पास खेल रहे थे, तभी खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया था, वह नदी में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश नदी के किनारे-किनारे आगे की ओर चल गया और जब वह काफी आगे निकल गए तो वह डर कर भाग गए। जिसके बाद बच्चों कुछ पता नहीं चल सका।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन बच्चे नहीं मिल सकें। आज सुबह एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ढालवाला मौके पर पहुंचकर बच्चों की तलाश में जुटी है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.