Sunday, October 25, 2026

एसटीएफ ने की एक और पच्चीस हजारी कुख्यात इनामी की गिरफ़्तारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा राज्य के इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ  आयुष अग्रवाल महोदय द्वारा उत्तराखंड में गैंगस्टर एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश अपनी टीमों को दिए गए हैं, जिस क्रम में दिनांक 03-02-2023 को सीओ एसटीएफ सुमित पांडे एवम प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में गठित एसटीएफ टीम के द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर के फरार 25000 रु.के ईनामी गोवंश तस्कर जाकिर को जिला अस्पताल रूद्रपुर के पास से गिरफ्तार किया गया ।* गिरफ्तार इनामी अपराधी जाकिर थाना किच्छा के मु0अ0सं0 181/2022, धारा 3/5/11(1) उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में *पिछले 10 माह से वांछित* चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ कुमाऊं यूनिट लगातार कार्य कर रही थी। इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था*।जिसकी गिरफ्तारी हेतु कुमाऊं में हमारी टीम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा था। एसटीएफ द्वारा उसकी गिरफ्तारी कल देर रात में रूद्रपुर क्षेत्र से की गई है और उसे वहां से लाकर थाना किच्छा में दाखिल किया गया है। *एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह व आरक्षी गुरवंत सिंह की प्रमुख भूमिका रही।*

*एसएसपी एसटीएफ  आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि इस अभियान के दौरान STF द्वारा अब तक 26 कुख्यात इनामी अपराधियों की गिरफ़्तारी की गई है। प्रदेश के अन्य इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी व धरपकड़ के लिए एसटीएफ की विभिन्न टीमें लगातार कार्य कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.