Saturday, September 5, 2026

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की समीक्षा बैठक कल: गावा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के लोकसभा प्रभारी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं प्रकाश जोशी आगामी 4 फरवरी को रूद्रपुर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक जिले के प्रभारी संजीव आर्य भी मौजूद रहेंगे। बैठक जानकारी देते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी को पार्टी ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के लिए लोकसभा का प्रभारी बनाया है। दोनों आगामी 4 फरवरी को सिटी क्लब रूद्रपुर में प्रातः 11 बजे ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में जिले के प्रभारी संजीव आर्य भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में पार्टी के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक विधायक प्रत्याशी, पीसीसी सदस्य, हाथ से हाथ जोडो अभियान के संयोजक, जिला एवं महानगर पर्यवेक्षक, ब्लाक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, कांग्रेस के समस्त अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी गण, ब्लाक प्रमुख, पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।  गावा ने कार्यकर्ताओं से बैठक में समय से पहुंचने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.