Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने छह पिस्तौल व 22 कारतूस के साथ नेता सहित तीन को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पंजाब के जिला खन्ना की मलौद पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6 अवैध पिस्तौल, 22 राउंड व 2 गाड़ियां बरामद कर मामला दर्ज किया गया है। इस बात का खुलासा पुलिस जिला खन्ना के एसएसपी हरीश दाम्यिा ओमप्रकाश ने किया।

एसएसपी ने बताया कि मलौद पुलिस ने मलौद जीटी रोड पर नाकाबंदी की हुई थी कि एक सफेद रंग की गाड़ी नाके पर आकर रुकी। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो आरोपी की गाड़ी से एक ग्लॉक पिस्तौल (जो यूनिक होती वह सिर्फ पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास होती है।

उसे हथियारों सहित मौके पर ही गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। एसएसपी ने बताया कि दो आरोपियों पर पहले भी जिला मालेरकोटला व जिला लुधियाना में आर्म एक्ट के तहत कई के मामले दर्ज हैं और एक आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एक साल पहले ही राजनीतिक पार्टी में शामिल हुआ था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.