Saturday, September 5, 2026

गायों से भरा कैंटर समेत तीन दबोचे, मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। यूपी बार्डर के पास पुलिस ने एक सूचना के बाद गायों से भरा कैंटर पकड़ लिया। इसमें दस दुधारू समेत कई अन्य गायें भरी थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

गायों से भरा कैंटर समेत तीन दबोचे, मुकदमा दर्ज

साथ ही पुलिस गायों को गौशाला भेजी जा रही है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर बार्डर पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गायों से भरा वाहन पकड़ लिया। सूचना पर चौकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया। वाहन में दुधारू गाय समेत 11 गायें बरामद हुयी। वाहन में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पशु चिकित्सक को बुलाकर गायों का चेकअप कराया गया। इनमें अधिकांश गायें दुधारू थी। पुलिस गायों को गौशाला भेजने की तैयारी कर रही है। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। हिरासत में लिए तीनों को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.