Saturday, September 5, 2026

दुखद: एक चिंगारी और खत्म हुई 14 जिंदगियां

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। झारखंड के धनबाद में दुखद हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग की चपेट में आने से 14 लोगों की मौत। झारखंड के धनबाद में आशीर्वाद टावर में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार आशीर्वाद अपार्टमेंट में चल रही किसी पूजा के दौरान एक छोटी सी चिंगारी से आग लग गई। यह आग इतनी फैली कि 14 लोग इसकी चपेट में आ गए। जिसमें मरने वालों में 11 महिलाएं, 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। आग लगने से पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई।

दुखद: एक चिंगारी और खत्म हुई 14 जिंदगियां

वहीं इस घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। मौके पर विभाग की गाड़ियां पंहुची, लेकिन दमकल की तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। बताया गया है कि अंदर अभी कितने लोग फंसे हुए हैं इसकी जानकारी नहीं है। वहीं इस घटना पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दुःख जताया है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.