Saturday, September 5, 2026

फौजी बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर पिता पर किया जानलेवा हमला, उंगलियां और प्राइवेट पार्ट काटा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक युवक ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटे ने अपने पिता के हाथ उंगलियां और प्राइवेट पार्ट काट दिया. इस मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

फौजी बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर पिता पर किया जानलेवा हमला, उंगलियां और प्राइवेट पार्ट काटा

एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पिता पर हमला कर दिया. बेटे ने पिता के हाथों की उंगलियां और प्राइवेट पार्ट काट दिए. इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, उधम सिंह नगर के काशीपुर के कचनाल गाजी कुमाऊं कॉलोनी के रहने वाले किशन बहादुर ने पुलिस से शिकायत कर कहा है कि बीते 26 दिसंबर की शाम को उनके बेटे अर्पित थापा और उसके दोस्तों ने धारदार हथियार से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया. इसी के साथ बाएं हाथ की उंगलियां प्राइवेट पार्ट काट दिया।

आरोपी है कि पीड़ित के बेटे अर्पित सहित 4 युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है. वे तीन युवकों को पहचानते हैं, वह युवक को नहीं पहचान सके. इन लोगों ने घटना को अंजाम दिया और बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद जब पीड़ित के भाई को पता चला तो वे अस्पताल ले गए. आरोप है कि पीड़ित के बेटे अर्पित ने भतीजे विशाल थापा को फोन किया और भाई व भतीजे विशाल को जान से मारने की धमकी दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.