Friday, September 4, 2026

युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन का करना चाहिए अनुसरण: विकास शर्मा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर काशीपुर बाईपास पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर प्रदेश मंत्री विकास शर्मा एवं दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष धर्म सिंह कोली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।  इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने एक-एक कार्यकर्ता को एकत्र कर अपनी फौज बनाई और इस देश को आजाद कराया आज हम जो इस देश के अंदर खुली सांस ले रहे हैं। वहीं वीर सेनानियों की कुर्बानी के कारण ही ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन पर अनुसरण करना चाहिए।  और इस राष्ट्र के लिए आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए इस राष्ट्र को आगे बढ़ाना चाहिए इस दौरान मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमारे देश का गौरव है इनकी जयंती पर पूरे देश के अंदर युवाओं को आगे आकर इस जन्म जयंती को मनाना चाहिए और इन से प्रेरणा लेना चाहिए इस दौरान सतनाम सिंह अजय मौर्य राकेश दास सुनील पाल विजय कुमार संदीप वाल्मीकि अर्जित राठी देव शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.