भोंपूराम खबरी,पटना। तीन अपराधी हथियार लेकर बैंक लुटने आए थे। यहां तैनात दो महिला पुलिस कांस्टेबल उनसे भिड़ गई। उन्होंने बैंक डकैती की कोशिश को नाकाम कर दिया।

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बिहार के हाजीपुर में एक बैंक को लुटने तीन हथियारबंद लुटेरे आए थे। उस बैंक की सुरक्षा में 2 महिला पुलिस कांस्टेबल तैनात थे। महिला पुलिस ने लुटेरों का मुकाबला करते हुए बैंक डकैती की कोशिश को नाकाम कर दिया। उन्हें खदेड़ दिया।
यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके बाद यह सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया है। इसे देखकर लोग इन बहादुर महिला कांस्टेबल के हौसले की को सलाम कर रहे हैं।




