Friday, September 4, 2026

जानिए: क्षमा मांग रहे हरीश रावत, क्या बोले

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी: पटवारी पेपर लीक मामले में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धामी सरकार पर संगीन आरोप लगाते हुए बड़ा बयान देकर सनसनी फैला दी है पूर्व CM हरीश रावत ने पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में राज्य सरकार पर हमला बोला है. हरीश रावत ने धामी सरकार को लीक एक्सपर्ट बताया है।

जानिए: क्षमा मांग रहे हरीश रावत, क्या बोले

उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा को लीक सरकार के संरक्षण में किया जा रहा है, क्योंकि जब यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में हाकम सिंह का नाम आया था, उस समय भी कांग्रेस ने हाकम सिंह को संरक्षण देने वाले लोगों पर भी कार्रवाई करने की बात कही थी. लेकिन सरकार ने उसे अनसुना कर दिया और आज उसी का परिणाम पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होना है. तो वहीं दूसरी तरफ गढ़वाल से भाजपा सांसद तीरथ सिंह रावत ने पटवारी परीक्षा ली होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है पौड़ी में पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने को बाद युवाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है. जिला मुख्यालय पौड़ी में स्थानीय युवाओं के साथ यूथ कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला दहन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा. साथ ही भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच करते हुए राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठायी. गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने पेपर लीक आरोपियों को कड़ी सजा देने की पैरवी की।

जानिए: क्षमा मांग रहे हरीश रावत, क्या बोले

उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के बाद पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने पर सियासी घमासान मचा हुआ है. जहां एक ओर विपक्ष सरकार पर हमला बोल रहा है, वहीं सत्ता पक्ष के नेता आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की बात कर सरकार का बचाव कर रहे हैं. लेकिन पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले ने एक बाद फिर राज्य सरकार की परेशानियां बढ़ा दी हैं। हरीश रावत ने कहा कि कहा कि सत्ता से जुड़े लोग इसमें शामिल हैं जिनकी जड़ें काफी गहरी हैं. ऐसे में उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों से मैं खुद माफी मांगता हूं, क्योंकि राज्य की सरकार मैं बैठे लोग युवाओं से माफी तो नहीं मांगेंगे. उन्होंने कहा कि लगातार भर्तियों के पेपर लीक होना परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं और हम सब के लिए चिंता का विषय है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.