Saturday, September 5, 2026

25 साल की कैप्टन शिवा चौहान ने रचा इतिहास, सबसे खतरनाक पोस्ट पर तैनात होने वाली पहली भारतीय महिला अफसर बनीं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हर युग में महिलाओं के महत्व को परखा गया है। कभी भी महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं रही हैं। डिफेंस के क्षेत्र में भी महिलाओं का बोलबाला हमेशा से ही रहा है। देश की बेटिया सरहद की रक्षा करने से भी पीछे नहीं हट रही हैं। ऐसी ही भारत की एक फौलादी बेटी हैं भारतीय सेना के फायर एंड फुरी कॉर्प्स की महिला कैप्टन शिवा चौहान। कैप्टन शिवा चौहान पहली महिला अफसर हैं, जो दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र पर तैनात हैं। शिवा 15,632 फीट की ऊंचाई पर स्थित सबसे खतरनाक कुमार पोस्ट पर ड्यूटी कर रही हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय सेना ने किसी महिला को इतने खतरनाक पोस्ट पर तैनात किया है। कुमार पोस्ट उत्तरी ग्लेशियर बटालियन का हेडक्वार्टर है।

25 साल की कैप्टन शिवा चौहान ने रचा इतिहास, सबसे खतरनाक पोस्ट पर तैनात होने वाली पहली भारतीय महिला अफसर बनीं

फायर एंड फुरी कॉर्प्स ने बताया कि शिवा फायर एंड फुरी सैपर्स हैं। वह कुमार पोस्ट पर तैनात होने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इस पोस्ट पर तैनाती से पहले शिवा को कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा है। उन्हें दिन में कई घंटों तक बर्फ की दीवार पर चढ़ना सिखाया गया है। बता दें कि फायर एंड फुरी कॉर्प्स को आधिकारिक तौर पर 14वां कॉर्प्स कहा जाता है। इसका हेडक्वार्टर लेह में है। इनकी तैनाती चीन-पाकिस्तान की सीमाओं पर होती है। साथ ही ये सियाचिन ग्लेशियर की रक्षा करते हैं।

भारत की सुरक्षा में तैनात शिवा राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने वहां से सिविल इंजीनियरिंग से ग्रैजुएशन किया है। 11 साल की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया। उनकी मां ने पढ़ना लिखना सिखाया है। शिवा ने चेन्नई में आफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) की ट्रेनिंग ली है। मई 2021 में उन्हें भारतीय सेना की इंजीनियर रेजीमेंट में नियुक्त किया गया। बता दें जुलाई 2022 में कैप्टन शिवा ने कारगिल विजय दिवस पर 508 किलोमीटर (युद्ध स्मारक से कारगिल युद्ध स्मारक तक) सुरा सोई साइकिल अभियान का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.