Saturday, September 5, 2026

इस बेटी ने उत्तराखंड और परिवार को करवाया गौरवान्वित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। हल्द्वानी के हल्दूचौड़ निवासी भावना मेहरा लेफ्टिनेंट बन गई है। लखनऊ में आयोजित हुई नर्सिंग कैंडिडेट की कमीशनिंग सेरेमनी में उन्हें यह रैंक दी गई।

खास बात यह रही कि हल्द्वानी की भावना मेहरा को बेस्ट क्लिनिकल नर्स चुना गया। बता दें कि भावना मेहरा मूल रूप से रानीखेत के सौला गांव की रहने वाली हैं और वहीं मौजूदा वक्त में उनका परिवार हल्दूचौड़ में रहता है। उनके पिता राजेश मेहरा 16 कुमाऊ से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और वर्तमान में हैड़ाखान विश्वधाम आश्रम में मैनेजर पद पर हैं। उनकी मां विमला मेहरा हाउस वाइफ हैं। सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर परिजन गद्गद है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.