Friday, September 4, 2026

व्यापारी नेता जॉमी से मारपीट मामले में विधायक के भतीजे समेत 4 पर मुकदमा दर्ज, यूपी के बिलासपुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बीते दिनों काशीपुर रोड पर व्यापारी जॉमी चाण्डा के साथ हुई मारपीट प्रकरण में उत्तरप्रदेश के बिलासपुर में रुद्रपुर विधायक के भतीजे समेत चार लोगों पर हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। बता दें बीती 30 दिसंबर को काशीपुर रोड पर सोबती होटल के पास व्यापारी जॉमी चाण्डा के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की थी, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां अभी भी उनका उपचार जारी है। पूरे प्रकरण में पीड़ित जॉमी के परिजनों का आरोप है कि रुद्रपुर विधायक के भतीजे मोहित कक्कड़ के द्वारा पूरी साजिश को अंजाम दिया गया है । सौंपी गई तहरीर में पीड़ित पक्ष द्वारा बताया गया है कि जॉमी अपनी दुकान बंद कर अपने घर को जा रहा था, इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन पर फायर झोंका गया जोकि मिस हो गया। जिसके बाद कुछ अज्ञात लोगों ने जॉमी को रोककर उनके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान हमलावरों द्वारा यह भी कहा कि तूने मोहित कक्कड़ से गलत पंगा ले लिया। तहरीर में कहा है कि मोहित कक्कड़ द्वारा पूर्व में भी धमकी दी गई है व मोहित अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसपर पूर्व में भी हत्या का मुकदमा दर्ज है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर सौंपकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पूरे मामले में पुलिस ने डिबडिबा निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मिन्टू, जय आर्यन, राहुल व रुद्रपुर विधायक के भतीजे मोहित कक्कड़ पर धारा 342, 352, 307, 120बी, 506 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.