भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तस्करों शिकंजा कसते हुए दो युवकों को 600 नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं युवा पीढ़ी में नशा घोलने वाले मेडिकल स्टोर स्वामी ताहिर को मुकदमें में नामजद किया है।
बता दें कि एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा नशे के विरु( चलाये जा रहे अभियान में एसपी काशीपुर अभय सिंह तथा सीओ वंदना वर्मा के निर्देंशन में जसपुर पुलिस द्वारा टीम बनाकर कोतवाल जसपुर के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कल दिनांक 27.12.2022 को भट्ठा कालोनी, नई बस्ती, जसपुर से चांस रिकवरी में नशा तस्कर जिशान को 360 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट व फैजान को 240 नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण जिशान व फैजान ने बताया कि वे दोनों नशीली टेबलेट उत्तरांचल मेडिकल स्टोर के मालिक ताहिर से ख़रीद कर लाये थे और ताहिर से खरीदने के बाद नशीली टैबलेट को अलग -अलग मौहल्लों में जाकर अधिक दामों में बेचते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरांचल मेडिकल स्टोर का मालिक ताहिर काफी समय से जसपुर क्षेत्र में नशीली टेबलेट बेचने का काम कर रहा है।




