Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड एसटीएफ के “ऑपरेशन इनामी” में एसटीएफ ने किया 21वां इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार द्वारा राज्य में इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा उत्तराखंड में गैंगस्टर एवं इनामी अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश अपनी एस.टी.एफ. टीमों को दिए गए हैं, जिसके क्रम में एसटीएफ द्वारा कल रात्रि रुद्रपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनेशपुर मोड़ से एक शातिर 25 हजार के ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी की गयी है।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार इनामी अपराधी जसविंदर सिंह उर्फ बिंदु पुत्र जागीर सिंह निवासी ग्राम कॉमरेड का डेरा थाना केलाखेड़ा, जनपद उधम सिंह नगर थाना गदरपुर से वाँछित चल रहा था ये कुख्यात चोर इतना शातिर था कि उसके विरुद्ध थाना गदरपुर में वर्ष 2021 में 2/3 गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा ₹25000 के इनाम की घोषणा की गई थी। जिसकी गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ कुमाऊं युनिट की टीम लगातार काम कर रही थी। *कल देर रात्रि में इनामी जसविंदर सिंह के थाना रुद्रपुर क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिलने पर एसटीएफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इनामी को दिनेशपुर मोड़ से धर दबोचा गया।*

*एसटीएफ की इस कार्रवाई में आरक्षी गुरवंत सिंह व मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह की विशेष भूमिका रही।*

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा यह भी बताया गया कि कल देर रात्रि हमारी टीम के द्वारा थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर क्षेत्र से गिरफतार किए गए इस इनामी अपराधी के विरुद्ध जनपद उधमसिंहमगर के भिन्न भिन्न थानों में चोरी और गैंगस्टर एक्ट के करीब 9 मुकदमे दर्ज होने की अभी तक जानकारी हो मिली है। अन्य जनपदों/राज्य से भी इस अपराधी का क्रिमिनल बैकग्राउंड का पता लगाया जा रहा है। इस अंतरराज्यीय चोर की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की कुमाऊ यूनिट पिछले 3 दिनों से कुमाऊं और यूपी के बॉर्डर क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही थी, जो कि वर्ष 2021 से फरार चल रहा था। उत्तराखंड एसटीएफ के द्वारा गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र दोनों जगहों में एक साथ इनामी अपराधियों की धरपकड़ व गिरफ्तारियां जारी है जिसके परिणाम स्वरूप *उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा अब तक 21 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- जसविंदर सिंह उर्फ बिंदु पुत्र जागीर सिंह, निवासी ग्राम कामरेड का डेरा थाना केला खेड़ा, जनपद उधम सिंह नगर।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.