Monday, October 26, 2026

पार्षद ने किया अंग्रेजी मदिरा की दुकान खोले जाने का विरोध

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के वार्ड नंबर 26 की पार्षद रजनी रावत ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विरोध जताया है।

जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र में पार्षद रजनी रावत ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक के पास खुलने वाली अंग्रेजी शराब की दुकान से पास की मॉडल कॉलोनी जो पूर्णतया रेजिडेंशियल( आवासीय कॉलोनी) है उसमें गलत असर पड़ेगा इसके अलावा श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक के पास ही जवाहर नवोदय विद्यालय है इसके अलावा कई अन्य शिक्षण संस्थान है पास में ही फ्लाईओवर है जहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटनाएं होती हैं ऐसे में अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने के बाद जहां एक और दुर्घटनाएं बढ़ेगी वहीं शिक्षण संस्थानों और रेजिडेंशियल कॉलोनी पर भी बुरा असर पड़ेगा समस्त कॉलोनी वासियों ने इस दुकान का विरोध किया है यदि यह दुकान खुली तो पूरी कॉलोनी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को विवश होगी पार्षद रजनी रावत ने जिलाधिकारी मुख्यमंत्री और जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिखकर दुकान खोले जाने का विरोध किया है

अगर विभाग के द्वारा इस दुकान के स्थान को परिवर्तन नहीं किया जाएगा तो सड़कों पर उतर कर स्थानीय कॉलोनी वासी प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

इस पूरे मामले को लेकर जब जिला आबकारी अधिकारी बिंजोला से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है इसके अलावा अगर दुकान का ज्यादा विरोध होता है तो उसका समाधान किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.