Saturday, September 5, 2026

सीबीएसई नार्थ जोन-1 आर्चरी चैंपियनशिप-2022 की मेज़बानी डीपीएस रुद्रपुर को

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रेस कांफ्रेंस हुई जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन  सुरजीत सिंह ग्रोवर  ने विभिन्न समाचार पत्रों के संवाददाताओं से वार्तालाप किया ।

सुरजीत सिंह ग्रोवर  ने संवाददाताओं को बताया कि सीबीएसई नार्थजोंन आर्चरी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन कल 8 दिसम्बर से 10 दिसंबर तक दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में हो रहा है जिसमें 60 से अधिक टीमें सम्मिलित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि कल से होने वाली प्रतियोगिता की सभी तैयारियां हो चुकी है और अधिकांश टीमें रुद्रपुर पहुँच चुकी हैं।

सीबीएसई नार्थ जोन-1 आर्चरी चैंपियनशिप-2022 की मेज़बानी डीपीएस रुद्रपुर को

सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल को जो मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है उससे वे गौरवान्वित हुए है उन्होंने सभी टीमों को अपनी ओर से अग्रिम शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बताया कि आर्चरी खेल डीपीएस रुद्रपुर में पिछले एक वर्ष से विद्यालय के विद्याथियों के लिए उपलब्ध है | डीपीएस रुद्रपुर व् जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के विद्यार्थी भी भाग लेंगे |

सीबीएसई नार्थ जोन-1 में कुल 60 टीमों के 250 बालक बालिकाएं में प्रतिभाग करेंगी |यह प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17, अंडर 19 (बालक बालिका) वर्गों में आयोजित के जायगी | इस प्रतियोगिता में एक बार में 21 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे | उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता से इस क्षेत्र में खेलो के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार होगा क्योंकि वर्तमान समय में नव युवकों में आर्चरी जैसे खेलों का आकर्षण बढ़ता जा रहा है | युवा पीढ़ी के लिए इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं है | इस खेल के माध्यम से अतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे |

विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता से इस क्षेत्र के खिलाडी अत्यंत लाभान्वित होंगे तथा उन्हें अंतररास्ट्रीय स्टार पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा |

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.