Saturday, September 5, 2026

छात्र को सरेआम चाकुओं से गोदने की CCTV वीडियो आई सामने

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी: हल्द्वानी के ठंडी सड़क में गुरु तेज बहादुर इंटर कॉलेज गेट के सामने कक्षा 12 की छात्र की बाइक सवार युवको द्वारा दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर लहूलुहान करने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आई है । सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि बाइक पर सवार दो युवक स्कूल के गेट पर पहुंचते हैं।

 

इस दौरान वहां खड़े कुछ युवको से विवाद हो जाता है इस दौरान बाइक सवार एक युवक कॉलेज का 17 वर्षीय  को चाकू से बुरी तरह से गोदकर लहुलुहान लर दिया जहां किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है किशोर का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है पूरे मामले में पुलिस ने एक युवक सहित तीन किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि हमला करने वाले किशोर लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले है। दो किशोरों का एक अन्य युवक से 2 दिन पहले झगड़ा हुआ था आज समझौता करने के लिए ठंडी सड़क पर बुलाया था जहां युवक का किशोरों से फिर विवाद हो गया इस दौरान सक्षम आर्य बीच-बचाव करने गया जहां किशोरों ने उसको चाकू से गोदकर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।

फिलहाल पुलिस दो किशोर और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.