Saturday, September 5, 2026

गौला नदी खनन रॉयल्टी कम करने को लेकर लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट मिले खनन सचिव पंकज पांडे से

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने आज खनन सचिव पंकज कुमार पांडे से मुलाकात कर गौला नदी के खनन कार्य में वसूल की जाने वाली रॉयल्टी को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान खनन सचिव श्री पांडे ने बताया कि 6 जनवरी को वन विभाग एवं खनन विभाग की संयुक्त संयुक्त बैठक प्रमुख सचिव स्तर पर होनी है. इससे पूर्व अनेक बार संयुक्त सचिव स्तर की वार्ता में विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया है विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि खनन रॉयल्टी को लेकर वन विभाग स्तर पर मामला लंबित चल रहा है 6 जनवरी को बैठक में अधिकांश मामले हल होने की संभावना है  बिष्ट ने कहा कि गौला नदी की रायल्टी में कमी और खनन पट्टों में प्रयुक्त होने वाली रॉयल्टी के दरों को बढ़ा कर राज्य में समांतर रॉयल्टी करने की योजना पर सचिव स्तर पर कार्य हो रहा है जिस पर 6 जनवरी तक निर्णय होने की संभावना है यह निर्णय होने के बाद ही जल्द ही गौला नदी के निकासी गेट खनन कार्य के लिए खोल दिए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.