Saturday, September 5, 2026

विधायक ने विधान मंडल की बैठक में बीजेपी संगठन के बड़े पदाधिकारी को जमकर सुनाई खरी खोटी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड विधानसभा का सत्र आखिरकार समाप्त हो चुका है  लेकिन सत्र में जहां  कांग्रेस और बीजेपी  यानी सत्ता और विपक्ष के बीच  जमकर नूरा कुश्ती चली विपक्षी ने भी जमकर अपने मुद्दे उठाएं वहीं सत्तापक्ष के विधायकों के निशाने पर भी मंत्री रहे  मंत्री रहें। लेकिन हम बात विधानसभा सत्र की नहीं कर रहे हैं विधानसभा क्षेत्र से 1 दिन पहले सीएम आवास पर हुई विधानमंडल दल की बैठक की बात कर रहे हैं  बेहद चर्चाओं में है सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में शामिल एक विधायक ने उत्तराखंड बीजेपी के  एक बड़े पदाधिकारी पर इस बैठक में  जमकर आरोप लगाए।

जी हां हम बात कर रहे हैं विधायक महेश जीना की जिसने सूत्र बताते है कि बीजेपी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी पर विधानमंडल दल की बैठक में ही गंभीर आरोप जड़ डाले विधानमंडल दल की बैठक में महेश जीना ने यह तक कह दिया अगर मेरा इस्तीफा चाहिए तो मैं इस्तीफा देने को भी तैयार हूं और अगली बार चाहे मुझे टिकट भी मत देना।

विधायक महेश जीना विधानमंडल दल की बैठक में खासे गुस्से में थे एक विधायक ने नाम ना छापने की शर्त पर साफ कहा की मामला जिलाध्यक्ष की नियुक्ति क़ो लेकर था जिसमे विधायक से पूछा तक नहीं गया सूत्र बताते है विधायक की नाराजगी संगठन के इस वरिष्ठ पदाधिकारी की हर जगह इन्वॉल्वमेन्ट क़ो लेकर भी रही। सूत्र बताते है विधायक जीना खासे नाराज थे और विधायकों के रोकने के बावजूद जमकर खरी खोटी उन्होंने सुनाई वही संगठन और सरकार के लोग कुछ नहीं कह सके।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.