Saturday, September 5, 2026

विधानसभा में गरजे किच्छा विधायक बेहड़ ! कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखण्ड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज शुरू हो गया है। आज दिनभर विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत तमाम कांग्रेसी विधायकों ने कानून व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर शासन-प्रशासन पर सवाल उठाए। इस दौरान किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने किच्छा की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान बेहड़ ने कहा कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह नगर में लगातार बड़ी-बड़ी वारदातें सामने आ रही है। कहा कि खनन का अवैध काम चल रहा है, नदियों का कटान हो रहा है और खनन तस्करों को अधिकारियों का संरक्षण मिला है। उन्होंने कहा कि किच्छा क्षेत्र से मांस की तस्करी हो रही है और यूपी पुलिस गाड़ियां पकड़ रही हैं। कहा कि यूपी में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं लेकिन ऊधम सिंह नगर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। कि पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला रहे हैं। कहा कि किच्छा विधानसभा खनन का अड्डा बन चुका है और इसे कोई देखने वाला नहीं है। कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से खुलेआम की मारपीट की जा रही है और अपराधियों का सिर्फ चालान किया जा रहा है उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.