Saturday, September 5, 2026

उत्तराखण्ड पुलिस के 1611 कांस्टेबल को मिला तोहफा, बने हेड कांस्टेबल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखण्ड पुलिस के कांस्टेबलों के लिए खुशखबरी है। हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत हुए जवानों की सूची जारी हो गयी है। प्रथम चरण में नागरिक पुलिस के 1611 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं। सशस्त्र पुलिस, पीएसी में शीघ्र पदोन्नित की जाएगी। नागरिक पुलिस के शेष 380 पदों को शिथिलीकरण लेकर भरने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जवानों को बधाई दी है। कहा है कि हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.