भोंपूराम खबरी। देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें 3 लोग सवार थे। 2 लोग गंभीर रूप से घायल और एक की मौत हो चुकी है। घायलों को हायर सेंटर के लिए डॉक्टरों द्वारा रेफर कर दिया गया है।
हादसा प्रेरणा स्टोर के पास सहस्त्रधारा रोड पर हुआ है। यहां
एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में
सवार तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर
पहंची पुलिस ने तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से
अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित
कर दिया।




