Saturday, September 5, 2026

28वीं जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप हुई शुरू 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। शहर में पहली बार आयोजित राष्ट्रीय फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। इस चैंपियनशिप में कुल बत्तीस राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों सहित भारतीय आर्मी के आठ सौ से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

शहर के किच्छा मार्ग स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रांगढ़ में भारतीय ओलंपिक संघ के सेक्रेटरी राजीव मेहता, विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाधिकारी व संयोजन अध्यक्षा राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप रंजना राजगुरु, इंडियन फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव बशीर अहमद, फेंसिंग असोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष व चेयरमैन दिल्ली पब्लिक स्कूल सुरजीत सिंह ग्रोवर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों के लिए स्वागत गान का आयोजन हुआ। अनेक सुंदर प्रस्तुतियों द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। जिसमें कलाकारों ने उत्तराखंड की सभ्यता और संस्कृति को जोड़ते हुए पूरे भारत को एक रंग में रंग दिया गया।

28वीं जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप हुई शुरू 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव मेहता ने कहा कि खेल मानव जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों में जीविका के अपार अवसर मौजूद हैं। जो खिलाड़ियों को धन के साथ साथ सम्मान भी प्रदान करते हैं। मेहता ने बताया कि यहाँ प्रदर्शन कर रही एक बालिका का फेंसिंग चैंपियनशिप में ओलंपिक के लिए चयन हो गया। साथ ही उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल को फैंसिंग का जिला स्तर का सेंटर बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही दिल्ली पब्लिक स्कूल में डिस्ट्रिक्ट फेंसिंग सेंटर खोला जायेगा जिससे बच्चों को इस खेल में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

इस अवसर पर हॉकी एसोसिएशन उत्तराखंड के वरिष्ठ सदस्य किशोर बठला, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी व सेक्रेटरी फेंसिंग एसोसिएशन उत्तराखंड मनीष पांडे, सचिव उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन डी.के.सिंह, ट्रेनी आईएएस जय किशन सिंह व खेल से जुड़े अन्य लोग भी मंचासीन रहे।

इस चैंपियनशिप में 32 राज्यों के भिन्न क्षेत्रों से कुल 28 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें 537 प्रतिभागी, 55 टेक्निकल ऑफिसर, 64 कोच और मैनेजर, 30 छात्र एनआईएस पटियाला असिस्टेंट टेक्निकल ऑफिसर ने प्रतिभाग किया। नेशनल फेंसिंग प्रतियोगिता 15 मार्च से 17 मार्च तक जूनियर वर्ग हेतु तथा 19 मार्च से 21 मार्च तक सीनियर वर्ग हेतु आयोजित हो रही है। विद्यालय के चेयरमैन एवं अध्यक्ष फेंसिंग एसोसिएशन उत्तराखंड, सुरजीत सिंह ने सभी प्रतिभागियों को अपना आशीर्वाद दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.