भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के शिमला बहादुर में एक युवक की डेंगू की चपेट में आने से मौत का मामला प्रकाश में आया है। परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया।
जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना ट्रांजिट कैंप के शिमला बहादुर निवासी 26 वर्षीय जसप्रीत सिंह रंधावा उर्फ हनी पुत्र लखविंदर सिंह को तेज बुखार के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बीते दिवस परिजन उसे चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे,इसी दौरान रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। जसप्रीत की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की पांच छह माह की बच्ची है। रूद्रपुर में डेंगू से पहली मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हडक़म्प मच गया है। उधर क्षेत्र में डेंगू के प्रकोप से लोगों में दहशत है। लोगों ने क्षेत्र में व्याप्त गंदगी पर भी रोष जताया।
शिमला बहादुर में जसप्रीत सिंह की मौत की सूचना मिली है, लेकिन उसका एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ था। एलाइजा टेस्ट से ही डेंगू की सही पुष्टि हो पाती है। हालाकि कार्ड डेस्ट में गुरप्रीत के डेंगू पॉजीटिव आने की बात सामने आयी हैं उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। जागरूकता अभियान के साथ साथ अन्य जरूरी कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 29 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुयी है। डेंगू मरीजों के उपचार के लिए जिले में 79 बेड बनाये गये हैं। साथ ही सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को डेंगू मरीजों के उपचार के साथ साथ डेंगू की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने लोगों से भी सावधानी बरतने को कहा।