भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में नैनीताल और हल्द्वानी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गए। स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों और पुलिस के जवानों ने तीनों युवकों को गहरी खाई से स्ट्रैचर में निकालकर अस्पताल पहुंचाया। नैनीताल से दिल्ली एन.एच.87 में हल्द्वानी नैनीताल के बीच दो गांव नामक जगह पर एक स्कूटी में सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरे।


घटना की जानकारी सबसे पहले राहगीरों को लगी जिन्होंने स्थानीय लोगों के साथ ज्युलिकोट पुलिस को सूचने दी। कुछ सूचना पुलिस और राहगीरों ने तीनों युवकों को गहरी खाई से निकालकर इलाज के लिए हल्द्वानी भेज दिया । जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम घटना के बाद युवकों के चीखने की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान सड़क पर भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और सभी ने मिलकर युवकों को खाई से निकाल दिया। पुलिस ने खाई से निकले घायलों के नाम हल्द्वानी के राजपुरा निवासी अरुण, सिराज और बलवंत बताया।




