1.5 C
London
Thursday, February 6, 2025

पंतनगर विश्वविद्यालय ने किया विधायक का अपमान, समर्थकों संग विधायक बेहड ने दिया धरना

- Advertisement -spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी,किच्छा। शहर विधायक तिलकराज बेहड ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय पर भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने के साथ अपमानित करने का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन पर अपने समर्थकों के साथ धरना दिया। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय प्रशासन क्षेत्रीय विधायक होने के बाद भी उनका अपमान कर रहा है।  और नई परंपरा डाल रहा है। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय के कृषि मेले में हमेशा से क्षेत्रीय विधायक को सम्मान देते हुए मेले का उद्घाटन और समापन किया जाता है। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने नई परंपरा की शुरुआत करते हुए उन्हें न बुलाकर लालकुआं के विधायक से समापन कराया है, जो उनका अपमान है। विधायक बेहड़ ने कहा जिसके लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। बाद में विश्वविद्यालय के अधिकारी और कुलपति विधायक बेहड़ को मनाने आए, जिस पर उन्होंने उन्हें खरी खोटी भी सुनाई।

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »