Saturday, September 5, 2026

ढाई फीट के अजीम को मिल गई उसकी दुल्हनिया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। शादी का ख्वाब हर युवक देखता है और बैंड बाजों के साथ अपनी शादी होने की उम्मीद करता है लेकिन शादी न होने को लेकर परेशान ढाई फीट का अजीम मंसूरी अब दूल्हा बनने जा रहा है। अजीम को उसकी जीवनसंगिनी मिल गई है। सात नवंबर को अजीम घोड़ी चढ़ेगा। अजीम मंसूरी ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं । कैराना का रहने वाला ढाई फीट का अजीम मंसूरी की शादी हापुड़ की रहने वाली दो फीट की बुशरा से होनी है। शामली में अजीम रविवार को एक टेलर के पास शेरवानी व थ्री पीस कोट का नाप देने पहुंचा था।

अजीम पिछले कई सालों से अपनी शादी को लेकर नेताओं व अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था। अजीम का कहना है कि उसके माता पिता छोटा कद होने की वजह से उसकी शादी नहीं कर पा रहे थे। अब उसकी शादी हापुड़ जिले बुशरा से होने जा रही है । बुशरा दो फीट की है। शामली जिले के कैराना निवासी अजीम मंसूरी की छोटे कद के चलते शादी नहीं हो रही थी। इसको लेकर वह काफी दिनों से परेशान था।

शादी कराने के लिए वह सीएम योगी से लेकर, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव तक से जाकर मिला था। इतना ही नहीं अजीम ने छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों तक से उसके लिए दुल्हन ढूंढने की गुहार लगाई थी। अभी कुछ दिन पहले ही अजीम कोतवाली पहुंचा था, जहां उसने इंस्पेक्टर को शिकायती पत्र देकर शादी कराने के लिए कहा था। अजीम की व्यथा जब मीडिया तक पहुंची तो वह सुर्खियों में आ गया। तमाम परेशानियों के बीच जब अजीम के घर हापुड़ से एक रिश्ता पहुंचा तो झट से अजीम और उसके परिवार ने हां बोल दी। रिश्ता तय होने के बाद घर में खुशहाली छा गई। अजीम के लिए हापुड़ से जो रिश्ता आया है वह बिल्कुल सटीक है। अजीम को उसके ही हाइट की दुल्हनिया मिल गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.