भोंपूराम खबरी,देहरादून। शासन स्तर पर आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति हुई है, जिसमें एक IG व 7 DIG अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। जिसमें IG अंशुमन को ADG रैंक पर पदोन्नत किया है। वहीं DIG नीरू गर्ग, रिद्धिम अग्रवाल, के. एस. नगन्याल, नीलेश आनंद भरणे, कृष्ण कुमार वीके, मुख्तार मोहसिन, नारायण सिंह नपलच्याल को IG बनाया गया है।