Saturday, September 5, 2026

पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, दो की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,विकासनगर। देहरादून जिले के चकराता में एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक सीमांत तहसील क्षेत्र अंतर्गत जेपी आरआर हाईवे पर अणू गांव से त्यूणी की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी प्लासू नामक जगह के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुलेमान पुत्र गनी निवासी रिशाणू-त्यूणी व सुनील पुत्र केशर निवासी थंगाड-हिमाचल के रूप में हुई। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। जिसका पता ग्रामीणों को शुक्रवार की सुबह चला। मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने थाना पुलिस टीम के साथ संयुक्त रेस्क्यू कर खाई में फंसे मृतकों के शव को किसी तरह बाहर निकाला। बताया जा रहा है वाहन में सिर्फ दो लोग सवार थे, जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिए हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.