Saturday, September 5, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद को मारी गोली, मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बीमारी इंसान को ना सिर्फ शारीरित बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर बना देती हैं। महाराष्ट्र से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष का शव घर में मिला बै। बताया गया है कि स्वास्थ्य खराब होने से परेशान होकर बीड जिले के भाजपा अध्यक्ष ने खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। जिससे उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस द्वारा बताया गया है कि भाजपा अध्यक्ष भगीरथ भियानी ने दोपहर को मीरा नगर इलाके स्थित अपने घर में अपनी लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मार ली। इसी कारण उनकी मौत हो गई। भियानी के परिवार के सदस्यों ने गोली चलने की आवाज सुनी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.