Saturday, September 5, 2026

पिथौरागढ़ की यशस्वी जोशी का एशियन एयरगन चैम्पियनशिप में हुआ चयन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पहाड़ और प्रतिभा एक-दूसरे के पूरक है। लगातार पहाड़ की प्रतिभाएं नाम कमा रही है। अब पिथौरागढ़ की यशस्वी जोशी ने देवभूमि का नाम रोशन किया है। उन्हें एशियन एयरगन चैम्पियनशिप के लिए पिथौरागढ़ की टीम मेें चुना गया है। बेटी की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी हैं। मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के चंडाक निवासी यशस्वी जोशी शूटिग की उदीयमान खिलाड़ी हैं। वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का डंका बजा चुकी है। अब यशस्वी को आगामी नौ नवंबर से दक्षिण कोरिया डेंगयू शहर में होने वाली एशियन एअरगन चैम्पिनशिप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। यशस्वी की इस शानदार उपलब्धि से पिथौरागढ़ जनपद में खुशी की लहर है। यशस्वी इस प्रतियोगिता में 10 मीटर व्यक्तिगत और टीम इवेंट में भाग लेंगी। पांच वर्ष से शूटिंग की बारीकियां सिखा रही यशस्वी को इस मुकाम तक पहुंचाने में पिता मनोज जोशी का बड़ा योगदान है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मनोज जोशी को दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.