Saturday, September 5, 2026

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या करने की साजिश!

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र रचने का मामला सामने आया है। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, एसपी सिटी मनोज कत्याल ने सितारगंज कोतवाली पहुंचकर मामले की पूरी जांच की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गईं हैं।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या करने की साजिश हल्द्वानी जेल में रची जा रही थी। जहां मुख्य आरोपी साजिशकर्ता हीरा सिंह बंद था। वहीं उसकी पहचान सतनाम सिंह से हुई। उसी ने जेल से बाहर अपने दो साथियों के बारे में हीरा सिंह को बताया। हीरा सिंह ने सतनाम सिंह के बताये दोनों व्यक्तियों संग मिलकर ताना-बाना बुना। हीरा सिंह के कहने पर यूपी के शूटरों से घटना को अंजाम देने की साजिश तांत्रिक मो. अजीज उर्फ गुड्डू रच रहा था। विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे की तहरीर के अनुसार सतनाम सिंह ने जेल में हीरा सिंह को बताया था कि उसका दोस्त मो. अजीज उर्फ गुड्डू निवासी किच्छा का बड़ा अपराधी है। उसके सम्बन्ध उत्तर प्रदेश के शूटरों के साथ हैं। उमाशंकर दुबे के अनुसार कैबिनेट मंत्री सितारगंज आये तो क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुछ स्थानों पर उसे देखा गया था। सतनाम सिंह ने पैरोल पर आने के बाद हीरा सिंह से सम्पर्क साधा। दुबे के अनुसार हीरा सिंह ने सतनाम सिंह व उसके दोस्त हरभजन सिंह, मो. अजीज उर्फ गुड्डू निवासी किच्छा से सम्पर्क साधकर षडयन्त्र को अन्तिम रूप देने की योजना बनाई। उन्होंने आशंका जताई कि इनके साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। साजिश के पीछे कोई और तो नहीं!: साजिश में मुख्य आरोपी के पीछे कोई और तो नहीं है, इस पर भी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि किच्छा के एक तांत्रिक ने कुछ माह पहले मुख्य आरोपी से रकम ली थी। उसी ने मंत्री को वश में करने व वश में नहीं होने पर रास्ते से हटा देने की जिम्मेदारी ली थी। गुड्डू इसके लिए और रकम की डिमांड कर रहा था।

वही कैबिनेट मंत्री की हत्या की साजिश की सूचना मिलते ही अफसरों के हाथ पांव फूल गए। शनिवार रात से ही पुलिस की कई टीमों ने सितारगंज, किच्छा व आसपास के क्षेत्रों में दबिश देकर चार मुख्य नामजद आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी। रविवार को एसपी मनोज कत्याल समेत जनपद के तमाम पुलिस अफसर सितारगंज में जांच पड़ताल में जुटे रहे। प्रशासन ने हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण इसकी भनक तक नहीं लगने दी। वही अब कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को वाई श्रेणी की सुविधा मिली है। उमाशंकर दुबे ने आशंका जताई है कि हीरा सिंह व उसके साथी कैबिनेट मंत्री की हत्या का षडयंत्र कर राज्य में भय व आंतक का माहौल पैदा कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.