Saturday, September 5, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा जिला पंचायत चुनाव में धांधली के विरुद्ध कल हरिद्वार में करेंगे सत्याग्रह

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करण मेहरा कल 10 अक्टूबर को हरिद्वार जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली के विरुद्ध हरिद्वार में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर सत्याग्रह करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा जिला पंचायत चुनाव में धांधली के विरुद्ध कल हरिद्वार में करेंगे सत्याग्रह

यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने सरेआम जिला पंचायत चुनाव में धांधली कर लोकतंत्र का अपहरण किया है कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सड़कों पर आने का फैसला किया है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि सारा राज्य जानता है इन चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए सत्ता और धन का भारी दुरुपयोग किया गया है यही नहीं विपक्ष के जीते हुए उम्मीदवारों को भी धनबल के दम पर दल बदल के लिए बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा की एक और तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने दल बदल कानून लाने में बड़ी पहल की थी परंतु आज उसी भाजपा के नेता दल बदल के जरिए दल बदल कानून का जनाजा निकालने पर लगे हैं। धीरेंद्र प्रताप ने कहा किसी सामाजिक और राजनीतिक बुराई का पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा कल 10 अक्टूबर को सड़क पर संघर्ष का रास्ता चुना है। जिसमें कल हरिद्वार में होने वाले सत्याग्रह में सैकड़ों कांग्रेसजन भाग लेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.