Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड में भूकंप के झटके से कांपी कुमाऊ की धरती

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड। कुमाऊं में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप के ये झटके पिथौरागगढ़ और बागेश्वर जिले में महसूस किए गए। भूकंप आते ही लोग दहशत में आ गए और बारिश के बीच ही घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी क्षेत्र में भूकंप आया है। 3 बजकर 47 मिनट के आसपास भूकंप का झटका महसूस किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.9 मेग्नीट्यूड रही। गहराई 10 किमी थी। भूकंप अभी तक नुकसान की सूचना नही है। भूकंप के केंद्र का भी पता नहीं चल सका है।

बागेश्वर जनपद भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। तहसीलों से मिली सूचना के अनुसार अभी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना प्राप्त नही है। जब भूकंप आया तो बारिश हाे रही थी। इससे लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए।

कुमाऊं में अभी बारिश हो रही है, जो तीन दिनों से जारी है। ऐसे में भूकंप के आने से लोग भयभीत है। लोगों के मन में डर बैठ गया कि कहीं काेई भारी आपदा न आ जाए। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.