Friday, September 4, 2026

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा नेता धीरेश गुप्ता ने किया था कार्यक्रम का आयोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।भाजपा नेता धीरेश गुप्ता के आह्वान पर आजादी के 75 वे अमृतमहोत्सव पर 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ जिसमे हजारो की संख्या में युवा जनसैलाब के रूप में फुटबॉल मैदान से निकलते हुए ट्रांजिट कैम्प बाजार होते हुए लेक पैराडाइज झील पर समाप्त हुआ । आपको बता दे भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिंरगा अभियान के निमित यह तिरंगा यात्रा का आयोजन भाजपा नेता धीरेश गुप्ता द्वारा किया गया जिसमे बहुत बड़ी संख्या में युवाशक्ति सड़को पर तिरंगा हाथ मे लिये यात्रा के रूप में मुख्य मार्ग से निकली। जिनका भिन्न भिन्न स्थानों पर मातृशक्ति द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। धीरेश गुप्ता ने कहा तिरंगा यात्रा बहुत विशाल संख्या में लोग शामिल हुए जिनमे तिरंगा यात्रा को लेकर काफी ऊर्जा नजर आयी और राष्ट्र गीतों पर नाचते हुए युवा शक्ति द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा को सफल अहम भूमिका निभाई। धीरेश गुप्ता ने कहा यह तिरंगा यात्रा ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा रही जिसमे इतनी बड़ी संख्या में लोगो ने शामिल होकर यात्रा का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये धीरेश गुप्ता ने शहीद भगत सिंह ग्रुप , गो रक्षा दल, कर्णी सेना सहित सभी साथियों का तिरंगा यात्रा को दिव्य भव्य बनाने के लिये आभार प्रकट किया एव सभी को बधाई दी। इस दौरान मोहित कक्कड़, मयंक कक्कड़, सुनील यादव, सुशील यादव भूपराम लोधी, राजा भरद्वाज, शिव कुमार गंगवार , डी के गंगवार, छत्रपाल राठौर,दीपक दिवाकर, रवि दिवाकर, जगतपाल, राजेन्द्र राठौर, बब्लू गुप्ता, मोनू गुप्ता, कुलदीप खुराना, अरुण अरोरा, तारक सरकार, विद्या सागर, कविता सागर, के पी राठौर, राजपाल , प्रेमपाल लोधी, सोनू वर्मा, सचिन पाठक, गणपति सैनी , हीरा गंगवार , नमन चावला, चोखेलाल, आनंद गुप्ता, विजय डे, शंकर विश्वास, आदेश भरद्वाज, प्रभात स्वर्णकार, मनोज कोर, ललित बिष्ट,धनराज गुप्ता, मदन दिवाकर, गिरीश राठौर, मनोज गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.