24.4 C
London
Thursday, September 19, 2024

आम बजट किसानों के लिए निराशाजनक : डॉ उपाध्याय 

- Advertisement -spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
भौंपूराम खबरी,  रुद्रपुर।  केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोमवार को पेश किये गए आम बजट को किसान कांग्रेस के नेता डॉ गणेश उपाध्याय ने निराशाजनक करार दिया है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ उपाध्याय प्रगतिशील किसान नेता ने कहा कि बजट में कुछ भी किसानों के हित में नहीं है। 2014 से लेकर अब तक डीजल के रेट 20 से 30 प्रतिशत बढ़ने से किसानों की जुताई से लेकर फसल कटाई तक खर्च बेहिसाब बढ़ चुका है। रसायानिक खाद की कीमत प्रति एकड़ 5000 रुपये तक बढ़ चुकी है। समय से भुगतान न करने से सरकार द्वारा बनाए गए किसान क्रेडिट कार्ड पर मूल रुपये 3 तीन लाख का ब्याज साल भर में 27 हजार रुपया हो जाता है। सरकार ने बजट में इस ओर बिलकुल ध्यान नहीं दिया है। सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित होती तो 23 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना करने की बजाय देश में 163 फसलों का समर्थन मूल्य 3 गुना करती। डॉ उपाध्याय ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण ही आज देश का किसान दिल्ली सीमा पर पांच जगहों पर 67 दिन से धरने पर बैठा हुआ है।
Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »