Friday, September 4, 2026

पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 10.35 लाख का पकड़ा गांजा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,अल्मोड़ा। जिले के सल्ट थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक स्विप्ट कार से 10.35 लाख रुपये का गांजा पकड़ा है। इस गांजे की सराईखेत से काशीपुर तस्करी हो रही थी। इसमें फिल्मी अंदाज में चालक ‘हीरो भाई’ कार खड़ा कर भागने में सफल हो गया जबकि कार में सवार दूसरा युवक पुलिस गिरफ्त में आ गया। एसओजी की सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम चिमटाखाल तिराहे पर चेकिंग की। इस बीच स्विप्ट डिजायर कार संख्या यूके 06वी 2152 को रोका, तो चालक कार खड़ी कर स्वयं भाग गया। कार में बैठे 22 वर्षीय युवक रोहित कश्यप पुत्र देवराज कश्यप, निवासी लक्ष्मी पट्टी वार्ड नंबर 08, थाना काशीपुर, जिला उधमसिंहनगर से पूछताछ की गई और कार से तलाशी में पांच कट्टों में भरा कुल 69 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत पुलिस ने 10.35 लाख रुपये बताई है। पुलिस ने कार में युवक रोहित को गिरफ्तार कर लिया और रोहित व फरार चालक के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.