Saturday, September 5, 2026

ईडी के खिलाफ धरना दे रहे राहुल गांधी को उठा ले गई पुलिस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नेशनल हेराल्ड केस में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए मंगलवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी दफ्तर पहुंचीं। उधर धरना दे रहे राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। सांसदों और नेताओं के बाद अब पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी हिरासत में ले लिया गया है। खास बात है। कि विजय चौक पर जारी मार्च के दौरान वह धरने पर बैठ गए थे। तब पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया था, लेकिन राहुल सड़क पर डटे हुए थे। करीब 45 मिनट के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।कांग्रेस दफ्तर पर यूथ कांग्रेस का हंगामा सोनिया गांधी से पूछताछ का विरोध लगातार तेज हो रहा है। खबर है कि राजधानी दिल्ली स्थित कार्यालय पर यूथ कांग्रेस ने हंगामा कर दिया है। इधर, पुलिस भी लगातार हालात नियंत्रित करने में जुटी हुई है। पुलिस ने कई सांसदों को हिरासत में लिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.